अनुपमा को बीच रास्ते में छोड़कर भागा ये किरदार, अब टीआरपी का बोझ अकेले सिर पर ढोएगी रूपाली गांगुली

Manish Goel Exit from Anupama: अनुपमा से किरदार राघव को खत्म करने की खबर बहुत पहले आ चुकी थी। हालांकि इस खबर में क्या सच क्या झूठ यह पता लगाना बाकी था जो अब पता चल गया है। खुद मनीष गोयल ने बताया है कि वह शो में रहने वाले है या नहीं ।

Manish Goel Exit from Anupama: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा ( Anupama) इन दिनों उथल-पुथल से भरा हुआ है। शो में रोजाना नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं जो कहानी को और भी मजेदार बना देते हैं। अनुपमा में जल्द ही लीप आने वाला है। जिसके बाद रूपाली गांगुली दोबारा से अपनी नई जिंदगी शुरू करेगी। हालांकि लीप आने से पहले एक खबर आग की तरह फैल रही थी कि शो से राघव का किरदार खत्म होने वाला है। अब खुद एक्टर मनीष गोयल ने इसपर रिएक्ट किया है।

Manish Goel Exit from Anupama

कुछ दिन पहले न्यूज आई थी कि अनुपमा( Anupama) शो से राघव का किरदार खत्म किया जाएगा और मनीष गोयल( Manish Goel) शो छोड़ देंगे। हालांकि इस खबर पर अभी तक मेकर्स ने कोई रिएक्ट नहीं किया था। हालांकि खुद मनीष गोयल ने जाने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर की है। मनीष गोयल की ये लेटेस्ट पोस्ट जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर लिख रहे हैं कि यह उनका सबसे खूबसूरत गुडबाय होगा। इंस्टाग्राम पर उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि गुडबाय बहुत यादगार और प्यारे होते हैं, इतने सबकुछ के लिए भगवान आपका धन्यवाद।

End of Feed