Anupama 1 September Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में सीरियल भी शानदार परफॉर्म करने में लगा हुआ है और बाकि एपिसोड को पटकनी दे रहा है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया रोमिल अनुज और अनुपम को बर्बाद करने के लिए साजिश रच रहा होता है। वहीं दूसरी तरफ अनुज रोमिल को बेज्जत कर्ण उसे शर्मिंदा करता है और पाखी को नसीयत देता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए की सीरियल में आज क्या ड्रामा होने वाला है।
Anupama 1 September Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आज सीरियल में दिखाया जाएगा की अनुज पाखी और अधिक को हड़का देगा, वहीं दूसरी तरफ काव्या अपने बच्चे का सच घरवालों को बता देगी।
रोमिल को फसाएगा अधिक
सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुज पाखी की जिद को लेकर उसे हड़का देगा, जिसे देख रोमिल मौके फायदा उठाएगा। वो पाखी के सामने अच्छा बनने का नाटक करेगा, जिसे देख अनुज उसको ओवरएक्टिंग ना करने की सलाह देगा। इसी दौरान रोमिल अधिक को खूब जलील करेगा और काफी बुरा भला कहेगा। रोमिल को घर से बाहर और बदला लेने के लिए अधिक अनुज के पैसों का बैग रोमिल के कमरें में रख देगा।
काव्या ने बताया परिवार को सच
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की काव्या सभी घरवालों को बता देगी की बच्चा वनराज का नहीं अनिरुद्ध का है। इस सच को सुन बा और बापूजी का दिल दर्द और धोके से टूट जाता है। बा भड़कते हुए कहती है की काव्या जानवर से भी बत्तर थी, लेकिन वनराज और अनुपमा तो इससे भी बुरे निकले की दोनों ने ये बात छुपाई। इसी के साथ डिंपी भी घरवालों को सुनाते हुए कहती है की घर में सभी का करैक्टर खराब है, जिसे सुन बा की तबियत खराब हो जाती है।
