Ankita Lokhande Want To Become Mother: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी को पांच साल हो गए हैं। विक्की एक बिजनेसमैन हैं, लेकिन अंकिता संग शादी के बाद वह भी टीवी जगत का हिस्सा बन गए हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। फैंस दोनों से बहुत प्यार करते हैं और अब कपल की फैमिली के आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। अंकिता भी कई बार बेबी प्लानिंग जैसे प्रैंक फैंस के साथ कर चुकी हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस शादी के इतने समय बाद सच में मां बनना चाहती हैं। इसी वजह से अंकिता ने बेबी प्लानिंग के बारे में ज्योतिषी से बात की। इस मौके पर ज्योतिषी ने अंकिता को एक सलाह दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV की इन 7 एक्ट्रेस ने बिग बजट फिल्मों को एक सेकंड में मारी लात, बॉलीवुड के बड़े मेकर्स को दिखाया ठेंगा)
ankita lokhande-vicky jain (photo credit- instagram)
मां बनना चाहती हैं अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंकिता सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर से बेबी प्लानिंग पर बात करती नजर आ रही हैं।एस्ट्रोलॉजर ने अंकिता के सामने खुलासा किया कि उनके दो बच्चे होंगे। उन्हें दो बेटियां होंगी या एक लड़का या लड़की होंगी। एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक, अंकिता लोखंडे को बेटी होना तय है और इस बात अंकिता भी खुश हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने कंप्लीट फैमिली की मांग की। अंकिता ने कहा कि उन्हें लड़का और लड़की दोनों चाहिए। वह अपनी कंप्लीट फैमिली चाहती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तलाक के 6 साल बाद Kusha Kapila की जिंदगी में प्यार की एंट्री, दूसरी शादी करेंगी एक्ट्रेस, कौन हैं वो?)
ankita lokhande-vicky jain (photo credit- instagram)
