Anjali Arora माता सीता बनते ही हुईं ट्रोल, अब करारा जवाब देते हुए बोलीं- 'मुझे कोई शर्म नहीं'

Anjali Arora Open Up On Trolling: अंजलि अरोड़ा ने 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार अदा किया। लेकिन इस कैरेक्टर के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया गया है। वहीं अब एक्ट्रेस ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Anjali Arora Open Up On Trolling: मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी और 'लॉकअप' की एक्स कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। अंजलि अरोड़ा के हाथ 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' लगी, जिसमें उन्होंने माता सीता का किरदार अदा किया। लेकिन अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में देख लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं, उन्हें इस किरदार के लिए जमकर ट्रोल भी किया गया। वहीं अब अंजलि अरोड़ा ने अपने कैरेक्टर को लेकर हुई ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने लोगों को करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस बात से बिल्कुल शर्म नहीं आती है। अंजलि ने कहा कि हर कलाकार डांस करता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: श्री रामायण कथा में माता सीता के रोल मिलने पर आया Anjali Arora का रिएक्शन, कहा 'बहुत खुशकिस्मत हूं'...

Anjali Arora ने माता सीता बनने पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलिंग को लेकर कहा, "लोग मुझे इसलिए ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि मैं डांस करती थी तो मैं कैसे माता सीता का रोल अदा कर सकती हूं? हर कोई डांस करता है, कौन सा एक्टर डांस नहीं करता? मुझे डांस करना पसंद है और ये मेरी हॉबी है। मुझे इसमें कोई शर्म नहीं आती।" अंजलि अरोड़ा ने आगे बताया कि उन्हें लोगों के रिएक्शन से बिल्कुल भी उदासी नहीं होती है। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे इसमें कोई दुख नहीं होता है क्योंकि हम पब्लिक फिगर्स हैं और हमने लोगों को अधिकार दिया है हमें जज करने का। तो ये उनकी विश है कि वो हमें सकारात्मक रूप से जज करें या नकारात्मक रूप से। हर किसी के पास पसंद या ना पसंद करने का अधिकार है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui ने जमाने के सामने किया अंजली अरोड़ा को ब्लॉक, वीडियो शेयर कर खोली 'कच्चा बादाम गर्ल' की पोल

    End of Feed