टीवी मसाला

KBC 15: अमिताभ बच्चन ने बातों-बातों में उड़ाया जया बच्चन की हाइट का मजाक! जमाने के सामने कही ये बात

Amitabh Bachchan Makes Fun Of Jaya Bachchan Height In Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा करोड़पति 15' में अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से बात करते-करते अपनी पत्नी जया बच्चन की हाइट पर ही चुटकी ले ली। अमिताभ बच्चन की इस बात से फैंस भी हैरान हैं।

Image

अमिताभ बच्चन ने बनाया जया बच्चन की हाइट का मजाक!

Amitabh Bachchan Makes Fun Of Jaya Bachchan Height In Kaun Banega Crorepati 15: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 15' (Kaun Banega Crorepati 15) में नजर आ रहे हैं। शो में रहते हुए वह न केवल कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करते हैं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी साझा करते हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 'कौन बनेगा करोड़पति 15' में रहकर कई बार जया बच्चन के साथ हुए अनसुने किस्से भी साझा किये हैं। लेकिन हाल ही में एक कंटेस्टेंट्स से बात करते-करते अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन की हाइट का ही मजाक बना बैठे।

दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति 15' (Kaun Banega Crorepati 15) के किड्स स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हरियाणा से आए मयंक से बात करते हैं जो कि उन्हें बताया है कि वह इस वक्त 8वीं कक्षा में है और उसके पिता पुलिस में हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 15' की हॉटसीट पर बैठा मयंक, अमिताभ बच्चन से अपनी परेशानी साझा करते हुए कहता है कि वह अपनी हाइट को लेकर जरा भी खुश नहीं है। क्योंकि इस हाइट के कारण उसका मजाक बनता है, साथ ही अगर कोई लंबा शख्स उसके सामने खड़ा हो जाए तो वह पूरा छुप ही जाता है। ऐसे में बिगबी ने उसे अच्छा महसूस कराने के लिए कहा कि तुम चिंता मत करो, ये चीजें हमारे साथ भी होती हैं।

'कौन बनेगा करोड़पति 15' (Kaun Banega Crorepati 15) में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की इस बात पर मयंक ने हैरानी जताई औप पूछा, "ये आपके साथ कैसे हो सकता है, क्योंकि आपकी हाइट तो अच्छी है।" इसपर अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन का हवाला दिया और कहा, "पत्नी जी हमारी जो हैं, वो आपकी हाइट की हैं। और उनको भी ऐसे ही देखना पड़ता है।"

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article