अमाल मलिक और गौरव खन्ना को जीताने के पीछे भिड़े शहबाज और मृदुल, बिग बॉस 19 के बाहर भी चल रहा संग्राम

Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 जैसे-जैसे फिनाले के करीब पहुँच रहा है यह और भी मजेदार चल रहा है। एक तरफ घर के अंदर युद्ध चल रहा है दूसरा घर के बाहर चल रहा है। फैंस अपने फेवरेट सितारे को जीताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रीएलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही खत्म होने वाला है। कुछ दिनों बाद जनता को बिग बॉस 19 का विजेता मिल जाएगा। वहीं बिग बॉस 19 को भी अपने टॉप फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फराहना भट्ट और प्रणीत मोरे का नाम शामिल है। अपने फेवरेट स्टार को जीतने के लिए फैंस कड़ी मेहनत कर रहे हैं। केवल फैंस ही नहीं बल्कि बिग बॉस 19 के एक्स-कन्टेस्टन्ट भी अपने फेवरेट घरवाले के लिए जमकर वोट मांग रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें शहबाज बड़ेशा और मृदुल तिवारी आपस में झगड़ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं यह मजेदार क्लिप.

Bigg Boss 19

दरअसल बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) के घर से बाहर निकलने के बाद सभी एक्स कन्टेस्टन्ट एक-दूसरे से मिल-जुल रहे हैं। हाल ही में शहबाज़ बड़ेशा-मृदुल तिवारी और जीशान कादरी एक साथ फिल्म देखने गए। शहबाज़ बड़ेशा ( Shehbaz Badesha) अपनी बहन की फिल्म 'इक कुड्डी' देखने पहुंचे थे। जहां पर मीडिया ने उन्हें घेर लिया। कैमरा देखते ही शहबाज़ बड़ेशा ने हाथ जोड़े और कहा कि -"मेरा भाई अमाल घर के अंदर है, दोस्तों उसे ही जीताना", उसके बातें सुनकर मृदुल तिवारी( Mridul Tiwari) चिल्लाने लगे "गौरव भाई-गौरव भाई"। इसके बाद यह माहौल हंसी-मजाक वाला बन गया।

End of Feed