Aly Goni के साथ मिस्ट्री गर्ल को देख घूमा फैंस का दिमाग, अब जैस्मिन भसीन ने चुप्पी तोड़ बताया सच

Aly Goni Seen With Mystery Girl In Viral Video: टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी का हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। उन्हें किसी और महिला के साथ देख फैंस का दिमाग ही घूम गया। वहीं अब इस मामले पर जैस्मिन भसीन ने चुप्पी तोड़ी है।

Aly Goni Seen With Mystery Girl In Viral Video: टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन दिनों वह 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी कुकिंग कमाल की होती है। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में अली गोनी की जोड़ी जन्नत जुबैर के साथ देखने को मिल रही है और दोनों ही अपनी कुकिंग से लोगों का खूब दिल जीतते हैं। लेकिन हाल ही में अली गोनी एक वायरल वीडियो के लिए चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो में अली गोनी (Aly Goni) एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। वीडियो में अली पैपराजियों के सामने मिस्ट्री गर्ल संग पोज देते दिखे। लेकिन उनका ये वीडियो देख फैंस का दिमाग घूम गया और उन्होंने तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिये। हालांकि इस मामले पर अब खुद जैस्मिन भसीन ने चुप्पी तोड़ी है।

End of Feed