टीवी मसाला

Jasmin Bhasin को आँख से दिखना हो गया था बंद, हेल्ड अपडेट साझा कर बताया "अब ठीक हो रही हूँ...

Jasmin Bhasin Share Health Update: टेलीविज़न अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने बताया कि हाल ही में उनके कॉन्टैक्ट लेंस पहनने के बाद उनकी कॉर्निया प्रभावित हो गई थीं, जिस वजह से उन्हें दिखना तक बंद हो गया था। हालांकि अब अभिनेत्री ने फ़ैस के साथ सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट साझा किया है।

Image

Jaismin Bhasin Share Eyes Health Update

Jasmin Bhasin Share Eyes Health Update: टेलीविज़न अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने बताया कि हाल ही में उनके कॉन्टैक्ट लेंस पहनने के बाद उनकी कॉर्निया प्रभावित हो गई, जिसके बाद उन्हें दिखाई देना बंद हो गया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए, उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को जब उन्होंने एक इवेंट के लिए लेंस पहना था, तब यह समस्या शुरू हुई। पहले उन्हें धीरे-धीरे दर्द होने लगा, फिर वह बढ़ता गया और थोड़ी देर बार ही उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके बाद तुरंत अभिनेत्री को डॉक्टर के पास ले जाएगा। हालांकि अब जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पर सूचना देते हुए हेल्थ अपडेट साझा किया है।

जैस्मिन भसीन जिन्हें आंख से दिखना बंद हो गया ने अभी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा है कि "अब वह ठीक हो रही हैं।" साथ ही उन्होंने फैंस को धन्यवाद भी कहा है। पोस्ट में अभिनेत्री ने काला रंग का चश्मा पहना हुआ है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए जैस्मिन ने बताया कि "मैं 17 जुलाई को एक इवेंट के लिए दिल्ली में थी, जहां मैं तैयार हो रही थी। मुझे नहीं पता कि मेरे लेंस खराब हैं, जैसे ही मैं उन्हें पहना मेरी आँखों में दर्द होने लगा और दर्द धीरे-धीरे बढ़ता गया। मैं डॉक्टर के पास जाना चाहती थी, लेकीन पहले मैंने इवेंट पूरा किया उसके बाद डॉक्टर के पास गई। दर्द इतना हो गया था कि एक टाइम के बाद मुझे पूरे तरीके से दिखना तक बंद हो गया था। बाद में जब मैं आँखों के डॉक्टर के पास गई तो उन्होंने मुझे बताया की मेरे कॉर्निया खराब हो गए हैं। हालांकि अब अभिनेत्री ठीक हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article