Gaurav Khanna-Akanksha Chamola के तलाक की प्रक्रिया शुरू, बोलीं- मैं बिग बॉस में आई क्योंकि उसके मां-पापा...

Akanksha Chamola On Divorce Proceedings With Gaurav Khanna: आकांक्षा चमोला ने हाल ही में बताया कि गौरव खन्ना संग उनके तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आकांक्षा चमोला बिग बॉस में एंट्री पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Akanksha Chamola On Divorce With Gaurav Khanna: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला को आखिरी बार 'लॉकअप 2' में देखा गया था, जहां रहते हुए उन्होंने खूब लाइमलाइट लूटी। 'लॉकअप: सच या सजा' के प्रीमियर पर आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और बीते कई महीनों से वे अलग रह रहे हैं। वहीं अब आकांक्षा चमोला ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनके और गौरव खन्ना के तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अलग होने के बाद भी गौरव खन्ना के लिए 'बिग बॉस 19' में एंट्री करने पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने तलाक की खबरों के बीच उठाया शॉकिंग कदम, Gaurav Khanna के नाम से लेंगी छुटकारा

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक पर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    गौरव खन्ना संग तलाक के बारे में बात करते हुए आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने कहा, "आकांक्षा चमोला के साथ रहस्य और गलतफहमियां हाथों हाथ चलती हैं। गौरव और मैं 18 महीनों से अलग रह रहे हैं। मेरे पास बिग बॉस में आने के अलावा कोई और च्वॉइस ही नहीं थी, क्योंकि उसके मम्मी-पापा नहीं आ पाए थे। ऐसा नहीं है कि हम जानी दुश्मन हैं तो मैं क्यों करूं तेरे लिए। 'बिग बॉस' के बाद गौरव चाहता था कि मैं उसके साथ इवेंट्स पर जाऊं। जो लोग आसानी से भूल जाते हैं, वह ये कि मैं भी एक एक्टर हूं और मुझे भी ऐसे इवेंट्स पर बुलाया जाता है। ऐसा नहीं है कि हमेशा बस साथ चली जाती हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna के बारे में बात भी नहीं करना चाहतीं Akanksha Chamola! कैमरे के आगे दिया ऐसा रिएक्शन; हुईं ट्रोल

    End of Feed