मुंबई कोर्ट ने बलात्कार मामले में बढ़ाई Ajaz Khan की मुश्किलें, अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

Ajaz Khan Anticipatory Bail Rejected By Mumbai Court: टीवी और बॉलीवुड में हाथ आजमा चुके एजाज खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एजाज खान पर बलात्कार का केस चल रहा है, जिसमें उनकी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। मुंबई कोर्ट ने एजाज खान को मामले में अग्रिम जमानत देने से भी इंकार कर दिया है।

Ajaz Khan Anticipatory Bail Rejected By Mumbai Court: 'बिग बॉस' में हाथ आजमा चुके एक्टर एजाज खान इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। कुछ दिनों पहले वह अपने शो 'हाउस ऑफ अरेस्ट' के कारण चर्चा में आ गए थे। इस शो पर अश्लील कंटेंट को बढ़ावा देने का आरोप लगा था, साथ ही इसे बैन करने की भी मांग उठी थी। इन सबसे इतर एजाज खान पर एक एक्ट्रेस ने बलात्कार के आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर एजाज खान (Ajaz Khan) के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था, जिसपर अब मुंबई कोर्ट का फैसला आया है। लेकिन मुंबई कोर्ट ने एजाज खान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने एजाज खान को मामले में अग्रिम जमानत देने से साफ इंकार कर दिया है।

एजाज खान की बढ़ी मुश्किलें

End of Feed