आशका गोराडिया बनने जा रही हैं दूसरी बार माँ, आठवीं वेडिंग एनिवर्सी पर की प्रेग्नेंसी अनाउंस

Aashka Goradia Pregnant: टीवी एक्ट्रेस और अब बिजनेसवूमेन बन चुकी आशका गोराडिया जल्द ही दूसरी बार माँ बनने वाली हैं। जी हां, आशका और उनके पति ब्रेंट गोबल ने फैंस को खुशखबरी देते हुए पोस्ट शेयर कर डाला। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें कपल का प्यारा सा पोस्ट।

Aashka Goradia Pregnant: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस आशका गोराडिया अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सिंदूर तेरे नाम का, कुसुम, लागी तुझसे लगन, भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप, नागिन और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे सीरियल में एक्ट्रेस नजर आ चुकी है। आशका अब एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सक्सेसफुल बिजनेसवूमेन भी हैं। वहीं अब इस बीच आशका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो दूसरी बार माँ बनने के लिए तैयार हैं। जी हां, इस खुशखबरी ने फैंस और एक्ट्रेस के चाहने वालों को खुश कर दिया है।

End of Feed