Yash Review Baby Do Die Do: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की नई फिल्म बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do) को रिलीज के बाद दर्शकों के साथ-साथ स्टार्स का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इस फिल्म की तारीफ करने वालों में यश (Yash) का नाम भी शामिल हो गया है। अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) में हुमा के साथ काम कर रहे यश ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी दिल खोलकर तारीफ की। तो चलिए जानते हैं फिल्म बेबी डू डाई डू को लेकर एक्टर यश ने क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
यश ने किया हुमा की मूवी का रिव्यू (Image Source: IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Alpha Review: बोरिंग-प्रेडिक्टेबल स्टोरी में मिसफिट "बेबी" आलिया भट्ट
यश ने किया 'बेबी डू डाई डू' का रिव्यू
हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू एक बार फिर से खबरों में आ गई। फिल्म बेबी डू डाई डू ने रिलीज होते ही गदर काट दिया है। अब फिल्म बेबी डू डाई डू की तारीफ करते हुए एक्टर यश ने पोस्ट शेयर किया है। यश ने 'बेबी डू डाई डू' और हुमा कुरैशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हुमा ने आसान नहीं, बल्कि मुश्किल रास्ता चुनकर अपनी पहचान बनाई है। यश के मुताबिक, फिल्म बनाना बाहर से जितना चमकदार दिखता है, असल में उतना आसान नहीं होता। इसके पीछे कई रातों की मेहनत, बजट की परेशानियां और ऐसी कहानी के साथ डटे रहना पड़ता है, जिस पर हर कोई भरोसा नहीं करता। यश ने कहा कि उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट को बेहद हिम्मत और धैर्य के साथ संभाला। आखिर में उन्होंने लिखा कि 'तुम पर गर्व है' कहना भी शायद कम होगा। साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को रिलीज के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Baby Do Die Do Twitter Review: हुमा कुरैशी की एक्टिंग ने बनाया दीवाना, एक्शन सीन्स ने किया निराश
यश ने किया हुमा की मूवी का रिव्यू (Image Source: Yash Instagram)
इस फिल्म से है टक्कर
हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू की टक्कर आलिया भट्ट की मूवी अल्फा से रही है। फिल्म अल्फा को बेहद खराब रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म बेबी डू डाई डू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कतरके में जरूर बताएं।
