Toxic हिट कराने के लिए Yash ने रखवाए बोल्ड सीन्स? आरोपों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

यश पर अक्सर ये आरोप लगते रहते हैं कि उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक में जो बोल्ड सीन्स हैं, वो फिल्म को हिट कराने के लिए रखे गए हैं। यश ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है।

केजीएफ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा जैसे स्टार्स दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही आया था, जिसमें भर-भरकर बोल्ड सीन्स थे। कई लोगों का मानना है कि फिल्म टॉक्सिक के ये बोल्ड सीन्स सिर्फ प्रमोशनल गिमिक से ज्यादा कुछ नहीं हैं। यश ने इन आरोपों पर खुलकर बात की है और बताया है कि बोल्ड सीन्स मूवी की डिमांड थे, जिस कारण इन्हें फिल्माया गया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "जियाना पर कोई पाबंदी नहीं...", बेटी को दादा-दादी से नहीं मिलने देती Charu Asopa? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Toxic हिट कराने के लिए Yash ने रखवाए बोल्ड सीन्स? आरोपों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Toxic हिट कराने के लिए Yash ने रखवाए बोल्ड सीन्स? आरोपों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Yash ने की बच्चों से घर पर रहने की गुजारिश

यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर देखने के बाद ये तो साफ हो चुका है कि ये हर दर्शकवर्ग के लिए नहीं है। यश भी यही मानते हैं और उन्होंने खुद माना है कि बच्चों को इसे नहीं देखना चाहिए। यश ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "बच्चों को इस मूवी से दूर ही रहना चाहिए। उनके मां-बाप उन्हें घर पर ही रखें। हमने ये फिल्म उनके लिए नहीं बनाई है। एडल्ट लोग जो दुनिया समझते हैं उन्हें टॉक्सिक देखने के लिए आना चाहिए। हमारी स्टोरी कमाल की है और ये काफी डीप है।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: मन्नत में घुसा 8 फीट लंबा सांप, Shah Rukh Khan के घर मचा हड़कंप

End of Feed