Rajinikanth ने क्यों नहीं दी थी Vijay को मुख्यमंत्री बनने की बधाई? थलाइवा ने तोड़ी चुप्पी

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय ने जब शपथ ली तो दुनियाभर से उन्हें बधाइयां मिलीं लेकिन रजनीकांत ने उन्हें बधाई नहीं दी। थलाइवा ने आखिरकार ये खुलासा कर दिया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

भारत के थलाइवा मिस्टर रजनीकांत का एक ट्वीट इंटरनेट को हिलाने का दम रखता है। अगर थलाइवा किसी को बर्थडे विश कर दें तो उनके फैंस उस इंसान का मैसेज बॉक्स भर देते हैं। ऐसे में सोचिए कि अगर वो अपने किसी करीबी को खुशी के मौके पर पब्लिकली बधाई ना दें तो क्या होगा? लोग ये सवाल तो पूछेंगे ही कि आखिरकार उन्होंने बधाई क्यों नहीं दी? कुछ दिनों पहले ऐसा ही नजारा देखने को मिला था क्योंकि तमिलनाडु को विजय के रूप में नया सीएम मिला था लेकिन रजनीकांत ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई नहीं दी। तब से लेकर अब तक फैंस लगातार ये सवाल कर रहे हैं कि रजनीकांत ने विजय को बधाई क्यों नहीं दी? इसका जवाब आखिरकार रजनीकांत ने दे दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: मुंहबोली बहन की कसम की खातिर Dharmendra ने मार दी थी 'जंजीर' को लात, सलीम खान काटते रहे महीनों तक चक्कर

Rajinikanth ने क्यों नहीं दी थी Vijay को मुख्यमंत्री बनने की बधाई? थलाइवा ने तोड़ी चुप्पी

Rajinikanth ने क्यों नहीं दी थी Vijay को मुख्यमंत्री बनने की बधाई? थलाइवा ने तोड़ी चुप्पी

Rajinikanth ने बताया Vijay को बधाई ना देने की वजह

भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत आज अपनी नई फिल्म धरमन का टाइटल रिवील करने के लिए मीडिया के सामने आए थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म से लेकर बाकी कई चीजों पर बातें कीं। रजनीकांत ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि उन्होंने विजय (Vijay) को सीएम बनने के मौके पर बधाई क्यों नहीं दी? रजनीकांत के अनुसार, "मैंने उन्हें पर्सनली बधाई दे दी थी, जिस कारण मुझे ऐसा नहीं लगा कि मुझे पब्लिकली बधाई देनी चाहिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: 1992 में आई अजय देवगन की सुपरहिट Jigar निकली हॉलीवुड की कॉपी, इन 2 मूवीज से चुराई गई थी कहानी

End of Feed