‘डीसी’ के बाद Wamiqa Gabbi ने मारी बड़ी छलांग, ऋषभ शेट्टी के साथ इस मच अवेटेड फिल्म में हुईं शामिल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 12, 2026, 03:26 PM IST

Wamiqa Gabbi New Movie: वामिका गब्बी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डीसी से धमाल मचा रही हैं। अब एक्ट्रेस के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जिसमें वह ऋषभ शेट्टी के साथ नजर आएंगी।

Wamiqa Gabbi New Movie: एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डीसी (DC) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म डीसी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म डीसी एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म में वामिका गब्बी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इन सब के बीच वामिका गब्बी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वामिका गब्बी के हाथ एक नई फिल्म लगी है। इस खबर के सामने आने के बाद वामिका गब्बी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Wamiqa Gabbi New Movie

वामिका गब्बी के हाथ लगी ये फिल्म (Image Source: AI)

वामिका गब्बी हाथ लगी नई फिल्म

एक्ट्रेस वामिका गब्बी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह वामिका गब्बी को लेकर आई एक नई खबर है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक वामिका गब्बी को ऋषभ शेट्टी की आने वाली पैन-इंडिया मिथोलॉजिकल एपिक फिल्म जय हनुमान में साइन किया गया है। प्रशांत वर्मा की डायरेक्शन वाली इस फिल्म में वो एक अहम किरदार निभाएंगी, हालांकि उनके रोल की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। जल्द ही फिल्म के हैदराबाद शेड्यूल में शामिल होंगी। इस फिल्म में वामिका गब्बी की एंट्री होने से फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

End of Feed