साउथ मूवीज

GOAT के लिए Thalapathy Vijay ने खुद गाए दो गाने, व्हिसल पोडू के बाद रिलीज होगा दूसरा ट्रैक

Thalapathy Vijay Sing 2 song in G.O.A.T : युवान शंकर राजा ने बताया कि, "पहली बार, थलपति ने इस फिल्म में दो गाने गाए हैं।" थलपति विजय ने फिल्म में गाना गाया है, बल्कि किसी अभिनेता के लिए एक फिल्म के लिए दो गाने गाना पहली बार होगा।

Image

Thalapathy Vijay Sing 2 song in G.O.A.T

Thalapathy Vijay Sing 2 song in G.O.A.T : सुपरस्टार थलपति विजय( Thalapathy Vijay) , लियो की भारी सफलता के बाद, अपनी अगली फिल्म GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) की रिलीज के लिए तैयार हो रहे हैं। इसका निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है और इसमें थलपति विजय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।कथित तौर पर थलपति विजय ने फिल्म की 50 प्रतिशत डबिंग पूरी कर ली है। अब एक नई जानकारी सामने आ रही , फिल्म के संगीतकार युवान शंकर राजा ने खुलासा किया है कि थलपति विजय के दशकों लंबे करियर में पहली बार, उन्होंने एक फिल्म में दो गाने गाए हैं।

थलपति विजय ने फिल्म GOAT के पहले गाने को अपनी आवाज दी है , जिसका शीर्षक व्हिसल पोडू था। इसे एक महीने पहले रिलीज किया गया था. इसकी रचना युवान शंकर राजा ने की थी। यह गाना हिट साबित हुआ था । यह पहली बार नहीं है कि थलपति विजय ने फिल्म में गाना गाया है, बल्कि किसी अभिनेता के लिए एक फिल्म के लिए दो गाने गाना पहली बार होगा, जो उनके फैंस के लिए एक सौगात होगी। युवान शंकर राजा ने कहा, "पहली बार, थलपति ने इस फिल्म में दो गाने गाए हैं।"बता दें कि फिल्म में विजय डबल रोल में हैं, इसके क्लाइमेक्स दृश्यों के फिल्मांकन के लिए टीम अमेरिका रवाना हो गई है। फिल्म इसी साल 5 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

बताते चले कि एक्टिंग के अलावा थलपति विजय एक अच्छे गायक भी हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए कई हिट गाने गाए हैं, जैसे रसिगन में बॉम्बे सिटी , विष्णु में थोट्टा पेट्टा , कधालुक्कु मारियाधई में ओ बेबी और कई अन्य।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article