Vijay Sethupathi Maharaja Poster out : विजय सेतुपति( Vijay Sethupathi) की 50वीं फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा भी की गई है। पोस्टर में एक्टर का खूंखार लुक देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए फैंस को यह तोहफा दिया है। फिल्म का नाम महाराजा है जिसे निथिलन समिनाथन ने डायरेक्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं पोस्टर की एक झलक
विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म होने वाली 'महाराजा' का नया पोस्टर सामने आया है। मेकर्स ने ट्विटर हैंडल पर विजय की फिल्म के पहले लुक का दीदार कराया है। जिसका नाम महाराजा है। पोस्टर पर नजर डाले तो विजय के हाथ में एक ब्लेड है और उनके माथे और हाथों से खून बह रहा है। वह खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे हैं जो किसी को भी डराने का काम कर सकती है । महाराज को निथिलन समिनाथन ने डायरेक्ट किया है और लिखा है। पैशन स्टूडियो ने इसे बनाया है , पोस्टर देखकर पता लगाया जा सकता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन होने वाला है । यह फिल्म विजय के करियर को नई उड़ान दे सकती है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज की बात करें तो यह कल शाम 5 बजे रिलीज होने वाला है।
बताते चले कि विजय सेतुपति हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब फैंस की निगाहें उनकी अगली फिल्म महाराजा पर टिकी हुई हैं। यह फिल्म तमिल के साथ-साथ हिन्दी में भी रिलीज होने जा रही है।
