Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: विजय-रश्मिका की शादी में नाचेंगे ये स्टार्स, यहां होगा कपल का वेडिंग रिसेप्शन?

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। इस बीच दोनों की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब जल्द ही रश्मिका और विजय अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं। बीत दिन एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया कि आज यानी 2 फरवरी को रश्मिका और विजय की शादी है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। इस बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आ गया है।

कब होगी शादी

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और परिवार वाले सभी रस्मों में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक राजसी पैलेस में फेयरिटेल जैसी शादी करने वाले हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका और विजय अपनी-अपनी फिल्मों और साथ आने वाली फिल्म 'रणबाली' की शूटिंग कर रहे हैं। वे फरवरी के दूसरे हफ्ते में ब्रेक लेकर शादी के लिए तैयार होंगे।

End of Feed