Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: तारीख, जगह और गेस्ट की लिस्ट हुई तैयार, जल्द बजने वाली हैं शादी की शहनाईयां

Vijay-Rashmika Wedding Details Here: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल्स में से एक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह साल 2026 के फर्स्ट हाफ में शादी कर लेगा। कपल ने शादी करने के लिए लोकेशन भी फाइनल कर ली है।

Vijay-Rashmika Wedding Details Here: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हैरानी की बात यह है कि कई बार साथ स्पॉट होने के बाद भी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अभी तक अपने रिश्ते को पब्लिक में कबूल नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर अब इस कपल की शादी की तैयारियां शुरू होने की खबरें भी सामने आने लगी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस जोड़ी ने अक्टूबर 2025 में अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। अब एक पोर्टल के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 2026 के फर्स्ट हाफ में शादी के बंधन में बंधेंगे।

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna

Pic Credit: IMDb

इस दिन विजय-रश्मिका की होगी शादी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इस साल फरवरी 2026 में शादी करने जा रहे हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार उनकी शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक महल में होगी। यह भी सुनने में आ रहा है कि उदयपुर में किसी भी सेलिब्रिटी को इनवाईट नहीं किया जाएगा।

End of Feed