Vijay-Sangeetha ने तलाक का केस लिया वापस, Trisha Krishnan का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

Trisha Krishnan Shares Cryptic Post: Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस पोस्ट को अब लोगों ने विजय और उनकी पत्नी संगीता से जोड़ना शुरू कर दिया है।

Trisha Krishnan Shares Cryptic Post: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसे मैसेज शेयर किए, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। खास बात यह है कि ये पोस्ट ऐसे समय में सामने आए हैं, जब अभिनेता से नेता बने विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से जुड़ा तलाक का मामला खत्म हो गया है। तृषा कृष्णन ने अपनी किसी भी पोस्ट में विजय और संगीता का नाम नहीं लिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Trailer: 'गद्दी' पाने की लड़ाई के बीच मचेगा घमासान, ट्रेलर देख उतावले हुए फैन्स)

Trisha Krishnan Shares Cryptic Post

तृषा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल (Pic Credit: Instagram)

तृषा के क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा ध्यान

तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था, "इस उम्र में ड्रामा करना शर्मनाक है... जाओ, पैसे कमाओ और सुकून ढूंढो।" एक्ट्रेस ने इसके साथ एक इमोजी भी शेयर की। हालांकि तृषा का इशारा किस ओर है, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि जिस जिंदगी के लिए आपने कभी प्रार्थना की थी, उसी जिंदगी से परेशान होना भी एक तरह का सौभाग्य है। इन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इन्हें विजय और संगीता से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि तृषा कृष्णन की पोस्ट का असल मतलब क्या है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विजय और संगीता के तलाक केस में क्या हुआ?

विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने फरवरी 2026 में चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। 7 अगस्त को संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश हुईं और उन्होंने अपनी तलाक याचिका वापस लेने की इच्छा जताई। इसके बाद कोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। इस तरह यह कानूनी मामला खत्म हो गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Cast Fees: इमरान हाशमी ने लूटी सारी मलाई, दिशा पाटनी सहित बाकी स्टार्स को मिली इत्तू सी फीस)

End of Feed