Varanasi Movie New Update: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। महेश बाबू की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच अब डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म वाराणसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। फिल्म से इस बॉलीवुड एक्टर का पत्ता कटने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
महेश बाबू की फिल्म से कटा इस एक्टर का पत्ता
एक्टर महेश बाबू की फिल्म वाराणसी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है, जो अभी हाल ही में सामने आया है। Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू की फिल्म से एक्टर रजत कपूर (Rajat Kapoor), जिन्हें महेश बाबू के पापा का रोल प्ले करने के लिए साइन किया गया था, को अब रिप्लेस किया जा सकता है। इसके पीछे की वजह क्रिएटिव डिफरेंसेज बताए जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर रहा है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वाराणसी में महेश बाबू के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का भी अहम रोल होने वाला है। महेश बाबू की फिल्म वाराणसी साल 2026 के अंत में या साल 2027 की शुरुआत में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। महेश बाबू की फिल्म से रजत कपूर के बाहर होने की खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
