Varanasi: 3500 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ वॉर सीन शूट करेंगे SS Rajamouli, महेश बाबू करेंगे सरप्राइज

डायरेक्टर राजामौली की नई फिल्म 'वाराणसी' से एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार वो एक्टर महेश बाबू के साथ उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा वॉर सीन शूट करेंगे, जिसमें 3500 जूनियर आर्टिस्ट होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • महेश बाबू के साथ 'वाराणसी' मूवी बना रहे हैं राजामौली
  • जल्द ही शुरू करेंगे 'वाराणसी' का बिगेस्ट वॉर सीन
  • 3500 जूनियर आर्टिस्ट होंगे सीन में शामिल

भारतीय सिनेमा के सबसे सफल डायरेक्टर एस.एस. राजामौली जल्द ही अपनी नई फिल्म वाराणसी (Varanasi) के साथ दर्शकों के सामने होंगे, जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है। अगर मूवी से सामने आ रही ताजा खबर की मानें तो राजामौली अपने करियर का सबसे बड़ा वॉर सीन शूट शुरू करने वाले हैं, जिसमें महेश बाबू दर्शकों को चौंकाएंगे। इस सीन को राजामौली ने 3500 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ शूट करने का फैसला लिया है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, राजामौली इस सीन की शूटिंग 17 जुलाई से हैदराबाद में शुरू करेंगे। सीन को शूट करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब सभी को बस कैमरा रोल होने का इंतजार है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Spirit: तृप्ति डिमरी-प्रभास शूट करेंगे कॉलेज रोमांस सीन्स, संदीप रेड्डी वांगा ने कसी कमर

Varansi: 3500 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ वॉर सीन शूट करेंगे SS Rajamouli, महेश बाबू करेंगे सरप्राइज

Varansi: 3500 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ वॉर सीन शूट करेंगे SS Rajamouli, महेश बाबू करेंगे सरप्राइज (Image Source: Social Media/AI)

Varanasi का ये ग्रैंड सीन बहुत बड़े स्तर पर होगा शूट

Varanasi के लिए सबसे बड़ा एक्शन सीन शूट कर रहे SS Rajamouli (Image Source: Movie Poster)

इनसाइडर्स की मानें तो 3500 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ शूट होने वाले इस सीन में महेश बाबू का भी अहम रोल होगा। मेकर्स ने इस सीन को शूट करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले कई हफ्तों से राजामौली की टीम इस सीन पर काम कर रही है और दिन-रात पसीना बहा रही है। बाहुबली डायरेक्टर ने अब तक इतना बड़ा वॉर सीन कभी शूट नहीं किया है। ये उनके करियर का सबसे बड़ा वॉर सीन होने वाला है। सीन में हजारों जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ-साथ कमाल का विजुअल इफेक्ट भी यूज किया जाएगा। राजामौली की विजुअल इफेक्ट आर्मी लगातार इस सीन के लिए मेहनत कर रही है। सीन में लगभग 50 हजार वानर नजर आएंगे, जो इस सीन को स्पेशल बनाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने किया Gaurav Khanna से अलग होने का दावा, तंज कसते हुए राखी सावंत बोलीं- झूठी...

End of Feed