Toxic: आलोचनाओं के बीच यश ने किया फिल्म का बचाव, प्रमोशन के दौरान ही इवेंट में हुआ हादसा

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 23, 2026, 12:02 PM IST

Yash on Toxic Bold Scene: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले कुछ सीन को लेकर सवाल उठे, अब एक्टर ने खुलकर जवाब दिया है। इसके अलावा इवेंट से एक हादसे की भी खबर सामने आई।

Yash on Toxic Bold Scene: साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टीजर, गानों और प्रमोशनल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। खासकर फिल्म में महिलाओं को दिखाने के तरीके और कुछ बोल्ड सीन्स को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं। अब इन आलोचनाओं के बीच यश ने अपनी फिल्म का बचाव किया है। तो चलिए जानते हैं यश ने क्या कहा है, जिसको लेकर इतना चर्चा हो रही है।

Yash on Toxic Bold Scene

यश ने फिल्म को लेकर कही ये बात (Image Source: X/ Toxic Movie)

यश ने कही ये बात

एक्टर यश एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह यश का अभी हाल ही में फिल्म टॉक्सिक को लेकर दिया गया एक बयान है। हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘टॉक्सिक’ के रिलीज से पहले हुए कार्यक्रम में यश ने कहा, 'मुझे यहां बहुत सारी लड़कियां नजर आ रही हैं।' अपनी हिट फिल्म ‘केजीएफ’ और गीतू मोहनदास के साथ अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए यश ने ‘टॉक्सिक’ को लेकर हो रही आलोचना पर भी । उन्होंने कहा, 'समाज, लोग कह सकते हैं, लोग इसे स्वीकार नहीं भी कर सकते, लेकिन बात ये है कि हर कोई आपको देखेगा।' इसके बाद यश ने कहा, 'मुझे मेरे पैसों की वजह से सम्मान नहीं मिलता, मुझे मेरे काम की वजह से सम्मान मिलता है और मुझे पता है कि डायेरक्टर ये साबित करेंगे कि हर महिला और हर लड़की हर तरह की परिस्थिति का सामना कर सकती है, अपने विचार व्यक्त कर सकती है, अपनी सोच सामने रख सकती है और इस समाज में सफल हो सकती है। इस फिल्म में महिलाओं की अपनी आवाज है, जैसी ट्रेलर में दिखाई दे रही है, उससे अलग। फिल्म देखिए और इसका आनंद लीजिए। आप सभी लड़कियां इसे खूब एंजॉय करेंगी।'

End of Feed