साउथ मूवीज

सलमान की 'सिकंदर' का रास्‍ता साफ करेगी साउथ की ये 3 फिल्‍में? पवन कल्‍याण, मोहनलाल और देवरकोंडा देंगे कड़ी टक्‍कर

सलमान की 'सिकंदर' इस ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को साउथ की तीन फिल्मों से जोरदार टक्कर मिलने वाली है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्म 'सिकंदर' का रास्ता साफ करने वाली है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों की लिस्ट।

Image

pawan kalyan

सलमान की 'सिकंदर' इस ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। सलमान की फिल्म 'सिकंदर' में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। ऐसा कहा जा रहा कि मेकर्स इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म को साउथ की तीन फिल्मों से जोरदार टक्कर मिलने वाली है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्म 'सिकंदर' का रास्ता साफ करने वाली है।

सलमान खान की 'सिकंदर' इस साल की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍मों में से एक है। इस फिल्म का डायरेक्‍शन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा रश्‍म‍िका मंदाना, सुनील शेट्टी, सत्‍यराज, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्‍बर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की टक्कर साउथ की तीन फिल्म पवन कल्‍याण की फिल्‍म 'हरि हर वीरा मल्लू', मोहनलाल और पृथ्‍वीराज सुकुमारन की 'L2: एम्पुरान' और विजय देवरकोंडा की VD12 भी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'हरि हर वीरा मल्लू' का इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं। ये फिल्म पवन कल्‍याण की है। इस फिल्म में बॉबी देओल नेगेटिव रोल में दिखाई देने वाले हैं। जिस कारण फैंस को उम्मीद है कि सिकंदर पर ये तीन फिल्में भारी पड़ने वाली है। मोहनलाल की 'L2: एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को रिलीज हो रही है।

31 साल छोटी एक्ट्रेस संग कर रहे काम

विजय देवरकोंडा की VD12 की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म भी ईद के आस-पास ही रिलीज होगी। 'सिकंदर' में भाईजान अपने से 31 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ काम करने वाले हैं। सिकंदर में सलमान खान के साथ पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। सलमान खान 59 साल के हैं। वहीं रश्मिका मंदाना 28 साल की हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article