The Raja Saab Part 2: ये होगा प्रभास की फिल्म का नाम, मूवी के रिलीज होते ही हुआ खुलासा!!

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 9, 2026, 05:07 PM IST

The Raja Saab Part 2 Name Reveal: एक्टर प्रभास (Prabhas) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का क्या नाम होने वाला है इसको लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानत हैं क्या अपडेट है।

The Raja Saab Part 2 Name Reveal: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास की इस फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बात हो रही है। जहां एक तरफ प्रभास के फैंस इस फिल्म को सुपरहिट बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने इसे कमजोर कहानी वाली मूवी बताया। इन सब के बीच अब फिल्म द राजा साब को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मेकर्स फिल्म द राजा साब के दूसरे पार्ट को लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल भी सामने आ गया है।

End of Feed