CM बनते ही Thalapathy Vijay ने शुरू की 'जन नायगन' की रिलीज की तैयारी, प्रोड्यूसर को Cannes से बुलाया वापस

Jana Nayagan Update: सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायगन को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है ये फिल्म जल्द रिलीज हो सकती है।

Jana Nayagan Update: सुपरस्टार थलापति विजय(Thalapathy Vijay) अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। थलापति विजय को सभी लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि थलापति विजय की फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) अटकी पड़ी है। इस बीच जन नायगन की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि फिल्म थलापति विजय की फिल्म जन नायगन जल्द रिलीज हो सकती है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-14 दिनों में रिलीज हो सकती है थलापति विजय की फिल्म, प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा अपडेट)

Thalapathy Vijay Jana Nayagan release

थलापति विजय की मूवी जन नायगन को लेकर आया अपडेट (pic credit-film poster)

थलापति विजय की मूवी जन नायगन को लेकर आया अपडेट (pic credit-film poster)

थलापति विजय की जन नायगन को लेकर आया अपडेट

सुपरस्टार थलापति विजय लंबे समय से अटकी फिल्म जन नायगन की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह पॉलिटिकल ड्रामा पहले 9 जनवरी को रिलीज होने वाला था, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी न मिलने की वजह से इसकी रिलीज रोक दी गई थी। सेंसर बोर्ड को लगा था कि फिल्म तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को प्रभावित कर सकती है। अब विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मेकर्स फिल्म को जल्द रिलीज करने की तैयारी में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय ने फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण को फोन कर चेन्नई लौटने और रिलीज की तैयारियां फिर से शुरू करने को कहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम दोबारा साथ आकर सेंसर बोर्ड से क्लियरेंस लेने की कोशिश करेगी।

End of Feed