सूर्या की 'Karuppu' ने कमाए 200 करोड़ रुपये, पत्नी Jyotika के रिएक्शन ने खींचा लोगों का ध्यान

Jyotika Reacts on Suriya's Karuppu Earn Rs 200 Cr: हाल ही में रिलीज हुई सूर्या (Suriya) की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) द्वारा दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने पर पत्नी ज्योतिका ने रिएक्शन दिया है।

Jyotika Reacts on Suriya's Karuppu Earn Rs 200 Cr: साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) ने घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की है। 15 मई को रिलीज हुई यह मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस फ़ैंटेसी-एक्शन फिल्म 'करुप्पु' ने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पर कर लिया है। वहीं दूसरी ओर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम डंका बजाते यह कुछ ही दिनों के भीतर 207 करोड़ रुपये से अधिक कमाई कर चुकी है। 'करुप्पु' की सफलता पर निर्माता जश्न बना रहे हैं। ऐसे में अब सूर्या की पत्नी और साउथ की फेमस एक्ट्रेस ज्योतिक (Jyotika) ने पति की फिल्म की सफलता पर रिएक्शन दिया है। (यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box office Day 1: जबरदस्त ओपनिंग लेगी लक्ष्य-अनन्या की फिल्म, देखें आंकड़े)

Jyotika Reacts on Suriya's Karuppu Earn Rs 200 Cr

पति सूर्या की करुप्पु की कमाई देख खुश हुईं ज्योतिका (Pic Credit: Instagram)

सूर्या की 'करुप्पु' की सफलता से गदगद हुईं पत्नी ज्योतिका

सूर्या की पत्नी ज्योतिका ने हाल ही में पत्रकार सुधीर श्रीनिवासन के साथ बात करते हुए पति सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स पर चर्चा की। फैन्स का जिस तरह फिल्म को सपोर्ट मिला है, उससे ज्योतिका बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने सिनेमा में अच्छी कहानी और कमर्शियल सफलता के बीच संतुलन बनाने के महत्व पर भी बात की। (यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने गले में डाला मंगलसूत्र तो इंटरनेट पर उड़ीं शादी की अफवाह, जानिए पूरा सच)

ज्योतिका ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं। सूर्या को अच्छी कहानियां कहना पसंद है। वो हमेशा यह देखते हैं कि हर फिल्म में कहानी हो। मगर मेरा यह मानना है कि किसी भी हीरो के लिए बॉक्स ऑफिस नंबर्स भी बहुत अहम होते हैं। फिर चाहे फिल्म में कोई भी एक्टर हो या किसी भी बजट की मूवी हो। कोई नुकसान उठाना नहीं चाहता है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर अच्छे आंकड़े डिलीवर करना भी जरूरी है।' उन्होंने आगे कहा कि 'करुप्पु' का लास्ट पार्ट सूर्या की शानदार एक्टिंग की वजह से और भी बेहतरीन लगते हैं।

End of Feed