शादी के 20 साल बाद Suriya-Jyotika ने फिर लिए सात फेरे, बच्चों के सामने दोबारा किया साथ निभाने का वादा

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2026, 01:20 PM IST

Suriya-Jyotika Wedding Celebration Video: साउथ के स्टार कपल सूर्या और ज्योतिका ने शादी के 20 साल पूरे होने पर कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं कपल ने क्या किया है।

Suriya-Jyotika Wedding Celebration Video: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल सूर्या (Suriya) और ज्योतिका (Jyotika) ने अपनी शादी के 20 साल पूरे होने का जश्न बेहद खास अंदाज में मनाया है। दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह पर एक बार फिर शादी की रस्में निभाईं और एक-दूसरे से अपने रिश्ते को लेकर नए सिरे से वादे किए। इस खास मौके पर उनके बच्चे दिया और देव, परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। दोनों ने इस खूबसूरत समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उनकी केमिस्ट्री और परिवार के साथ बिताए खास पल साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस भी इस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Suriya-Jyotika Wedding Celebration Video

ज्योतिका और सूर्या ने की दोबारा शादी (Image Source: Jyotika Instagram)

फिर से की शादी

सूर्या और ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 को चेन्नई में शादी की थी। अब शादी के दो दशक पूरे होने के बाद दोनों ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी को यादगार बनाने के लिए फिर से वेडिंग वाउ रिन्यू किए। इस दौरान ज्योतिका खूबसूरत वेडिंग गाउन में नजर आईं, जबकि सूर्या ने सफेद सूट पहना हुआ था। दोनों को एक साथ देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उनकी शादी का वो दिन फिर से लौट आया हो। इस फंक्शन की सबसे प्यारी बात ये रही कि इसमें उनके बच्चे भी खास भूमिका में नजर आए। वीडियो में उनका बेटा देव अपनी मां ज्योतिका को लेकर आगे बढ़ता दिखाई दिया, जबकि बेटी दिया भी इस खास मौके का हिस्सा बनीं। परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को दोबारा सेलिब्रेट किया।

End of Feed