इधर रिलीज हुआ Spirit Teaser, उधर प्रभास-शाहरुख खान के फैंस में शुरू हो गई कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई

Spirit Teaser: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने बीती रात फिल्म स्पिरिट (Spirit) का टीजर दर्शकों के सामने पेश किया, जिसमें उन्होंने प्रभास को भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार बुलाया है। शाहरुख खान के फैंस इस कारण उनसे नाराज हो चले हैं और लगातार प्रभास-संदीप को ट्रोल कर रहे हैं।

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट ऑडियंस के बीच बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक है, जिसका फर्स्ट टीजर वीडियो बीती रात दर्शकों के सामने आया था। मेकर्स ने जैसे ही स्पिरिट का फर्स्ट टीजर वीडियो दर्शकों के सामने पेश किया, वैसे ही ये फिल्म बुप्रतीक्षित से बहुचर्चित बन गई है। अगर आप सोच रहे हैं कि संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के टीजर में कुछ खास दिखाया है, जिसकी वजह से ये बहुचर्चित बन गई है तो आप थोड़ा सा रुक जाइए क्योंकि इसकी वजह दूसरी है। असल में स्पिरिट टीजर में संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास को भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहकर पुकारा है, जिसके बाद शाहरुख खान के फैंस तिलमिला उठे हैं और वो लगातार स्पिरिट मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं।

Shah Rukh Khan Prabhas Fans fighting over Spirit Teaser

Image Source: Spirit/Jawaan

प्रभास को भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार बुलाने पर भड़के शाहरुख खान के फैंस

अगर आप भारतीय सिनेमा को फॉलो करते हैं तो आपको पता होगा कि बाहुबली सीरीज से पहले प्रभास पूरे देश में फेमस नहीं थे। साउथ इंडस्ट्री को छोड़ दें तो नॉर्थ के लोगों को तो प्रभास का चेहरा भी याद नहीं था। बाहुबली सीरीज ने प्रभास की किस्मत बदल दी और उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया। इसके बाद से ही भारतीय फिल्मकार प्रभास के साथ मेगा बजट फिल्में बना रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि प्रभास के साथ 500 करोड़ की फिल्म भी बनाई जा सकती है क्योंकि वो इतनी मोटी रकम की रिकवरी करा सकते हैं। इसी फैक्टर के चलते संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट टीजर में उन्हें भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार बुलाया है।

End of Feed