साउथ मूवीज

प्रशांत नील ने केक खिलाकर सेलिब्रेट किया प्रभास का 46वां जन्मदिन, वीडियो देख फैन्स ने दी बधाई

Prabhas' 46th birthday Celebration: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक प्रभास आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके को और खास बनाने के लिए डायरेक्टर प्रशांत नील ने केक खिलाकर प्रभास के जन्मदिन को धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

Pics Credit: X/TrendsPrabhas

Prabhas' 46th birthday Celebration: टॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज यानी 23 अक्टूबर को 46 साल के हो गए हैं। इंडियन सिनेमा के प्रभास अभी भी मोस्ट एलिजेबल बैचलर्स में से एक हैं। प्रभास के जन्मदिन पर फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर कमेंट्स के जरिए बधाई दे रहे हैं। प्रभास ने इस खास दिन को साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशक प्रशांत नील और होम्बले फिल्म्स की टीम के साथ सेलिब्रेट है। ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रशांत नील को प्रभास को केक खिलाते खिलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान प्रशांत नील ने प्रभास को गले भी लगाया। वीडियो इंटरनेट पर फैन्स का द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रशांत नील ने सेलिब्रेट किया प्रभास का जन्मदिन

सोशल मीडिया पर प्रभास के कई फैन पेजेज पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। प्रभास केक काटते नजर आ रहे हैं। प्रशांत की पत्नी लिकिता ने उन्हें प्रभास को केक खिलाने के कहा। निर्देशक मुस्कुराते हुए प्रभास को केक खिलाते और उन्हें गले लगाते हुए दिखाई दिए। प्रशांत नील ने इस खास की प्रभास को शुभकामनाएं भी दीं। निर्माता विजय किरागंदूर भी प्रभास को गले लगाकर उन्हें बधाई देते हुए नजर आए। प्रशांत नील की पत्नी ने भी प्रभास की कई पिक्स इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

प्रभास के जन्मदिन पर महेश बाबू, ऋषभ शेट्टी, मोहन बाबू, तेजा सज्जा और मांचू मनोज सहित साउथ के कई सेलेब्स ने बधाई दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो हनु राघवपुडी ने भी प्रभास की फिल्म 'फौजी' का टाइटल शेयर करते हुए एक पोस्टर भी जारी किया, जिसे देख फैन्स बेहद उत्साहित नजर आए। इसके अलावा प्रभास के पास नाग आश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' भी है। फिलहाल प्रभास ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' पर काम शुरू कर दिया है। प्रभास के हाथ में प्रशांत नील की 'सलार 2' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article