यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ के कारण जाने जाते हैं। इन दिनों यश अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि यश अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि यश महाकुंभ पहुंचे हैं या नहीं।
बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ साउथ सितारे भी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह महाकुंभ 144 सालों के बाद आया है और इसलिए इसे बेहद खास माना जा रहा है।वायरल वीडियो में नजर आ रहा है यश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महाकुंभ पहुंचे हैं। यश अपनी पत्नी राधिका पंडित और अपने बच्चों के साथ गाड़ी से उतरकर जा रहे हैं। यश अपने बेटे यथर्व को गोद में लिए हुए है, जबकि राधिका और बेटी आर्या आगे चल रही है।
प्रयागराज गए यश?
यह वीडियो प्रयागराज का नहीं बल्कि पिछले साल मुंबई का है। यश अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग के लिए मुंबई में थे। ये उस समय का वीडियो है। यश की फिल्म टॉक्सिक का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर यश अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर जी-जान लगा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ‘टॉक्सिक’ को इंग्लिश और कन्नड़ दोनों भाषाओं में लिखा और शूट किया जा रहा है। यश का फिल्म टॉक्सिक 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना होगा कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ती है या फिल्म अप्रैल में ही रिलीज होती है।
