Sikandar VS L2: Empuraan Box Office Clash: साउथ कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) अपनी नई फिल्म एल 2 एम्पुरान (l2: Empuraan) के लिए कमर कस रहे हैं, जो इस ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है और इसमें वो मोहनलाल संग अहम किरदार में दिखाई देंगे। ईद के ही मौके पर सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई मूवी सिकंदर भी रिलीज होनी है, जिसको लेकर काफी अच्छा बज बना हुआ है। ट्रेड मान रहे हैं कि इन दोनों फिल्मों के क्लैश से निर्माताओं को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन पृथ्वीराज सुकुमारन का ऐसा मानना नहीं है। पृथ्वीराज के अनुसार सलमान खान की फिल्म से उनका कोई कम्प्टीशन है ही नहीं।
पृथ्वीराज सुकुमारन के अनुसार, 'सलमान खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। हमारी फिल्म का कम्प्टीशन उनकी मूवी के साथ है ही नहीं। मुझे उम्मीद है कि उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। मुझे कोई परेशानी नहीं होगी अगर एल 2 एम्पुरान को दर्शख 11 बजे देखें और फिर भाईजान की फिल्म को दर्शक 1 बजे देखने जाएं। इससे दोनों फिल्मों को फायदा होगा और दोनों की ही अच्छी कमाई होगी।'
अगर सिकंदर की एडवांस बुकिंग की बात करें तो भाईजान की मूवी ने शानदार शुरुआत की है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही सिकंदर के 40,000 टिकिट बिक चुके हैं। इसी के साथ सिकंदर ने अपने खाते में 5 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। आने वाले दिनों में एडवांस बुकिंग के जरिए सिकंदर और भी रुपये अपने खाते में जोड़ेगी और भाईजान को बम्पर ओपनिंग दिलाने में मदद करेगी। सलमान खान ने सिकंदर के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि वो फिल्में अपने फैंस के लिए करते हैं, जो उनकी हर मूवी को हिट बना देते हैं।
