Jailer 2 Movie Update: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक पिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। साल 2026 रजनीकांत के लिए काफी खास होने वाला है। इस साल उनकी कई मूवीज रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में फिल्म जेलर 2 का नाम शामिल है। रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म जेलर 2 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि शाहरुख खान रजनीकांत की मूवी में नजर आ सकते हैं। इस रिपोर्ट में फैंस काफी ज्यादा खुश है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
जेलर 2 में धमाल मचाएंगे शाहरुख खान
मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में की रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' में कई बड़े स्टार कैमियो की पुष्टि की और साथ ही यह भी लीक कर दिया कि शाहरुख खान भी फिल्म का हिस्सा हैं। सिटी सिनेमा को दिए इंटरव्यू में अपनी करियर की बात करते हुए मिथुन ने तमिल फिल्म में अपने रोल के बारे में भी संकेत दिए। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कौन सी जॉनर पसंद है फैमिली ड्रामा, एक्शन या थ्रिलर तो उन्होंने कहा, 'नहीं, ऐसा तय नहीं कर सकते। मेरी अगली फिल्म 'जेलर 2' है, जहां सब मेरे खिलाफ हैं।' फिर कास्ट की पुष्टि करते हुए मिथुन ने कहा, 'रजनीकांत, मोहनलाल, शाहरुख खान, राम्या कृष्णन, शिव राजकुमार सभी के किरदार मेरे खिलाफ हैं। मिथुन ने न सिर्फ शाहरुख के कैमियो की पुष्टि की, बल्कि यह भी जाहिर कर दिया कि वे फिल्म के मुख्य विलेन हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्मों रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में जवान, पठान और डंकी के नाम शामिल है। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। सभी लोगों ने इन फिल्मों को दिल खोलकर प्यार दिया था। इसके बाद से शाहरुख खान बड़े पर्दे से दूर है। अब वो जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान भी नजर आने वाली है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
