Vrusshabha Twitter Reaction: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी फिल्म वृषभ की वजह से चर्चा बने हुए हैं। इस मूवी का लोग काफी इंतजार कर रहे थे। आज ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। इस मूवी को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। हालांकि कई लोग फिल्म देखकर निराश भी हो गए हैं। ट्विटर पर लोग मूवी देखने के बाद अपनी राय दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं मोहनलाल की पैन-इंडियन फिल्म वृषभ को देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं।
मोहनलाल की मूवी को मिला ऐसा रिएक्शन
मोहनलाल की पैन-इंडियन फिल्म वृषभ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म बड़े उम्मीदों के साथ आई थी। पहले शो के तुरंत बाद ट्विटर पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ दर्शकों ने फिल्म और मोहनलाल के अभिनय की तारीफ की, तो कई ने फिल्म की कड़ी आलोचना की।कई दर्शकों को फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, 'मोहनलाल ने निराश किया।' दूसरे ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'मोहनलाल ने कमाल कर दिया।' वहीं एक अन्य यूजर ने मूवी को लेकर कहा, 'अब समय आ गया है कि मोहनलाल ऐसी बकवास फिल्में करना बंद कर दें।'
इस फिल्म में नजर आएंगे मोहनलाल
वृषभ' का लेखन और निर्देशन नंदा किशोर ने किया है। फिल्म में मोहनलाल टाइटल रोल में हैं और डुअल रोल निभा रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि मोहनलाल की फिल्म वृषभ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि मोहनलाल और चिरंजीवी साथ में काम करने वाले हैं। चिरंजीवी और डायरेक्टर बॉबी कोली, जो पहले 'वाल्टेयर वीरय्या' में साथ काम कर चुके हैं, अब अपनी दूसरी फिल्म के लिए फिर से एक साथ आ रहे हैं। कई सूत्रों से पता चला है कि इस फिल्म में मोहनलाल पहली बार चिरंजीवी के साथ नजर आएंगे। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
