साउथ मूवीज

Samantha Ruth Prabhu के पिता Joseph Prabhu का हुआ निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Samantha's father Joseph Prabhu passes away: एंटरटेनमेंट की दुनिया से 29 नवंबर के दिन सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) का निधन हो गया है। इस खबर ने सामंथा को गहरा दुख पहुंचाया है।

Image

Samantha Ruth Prabhu's father Joseph Prabhu passes away

Samantha's father Joseph Prabhu passes away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को लेकर 29 नवंबर की शाम बेहद दुखद खबर सामने आई है। सामंथा रुथ प्रभु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके पिता जोसेफ प्रभु (Joseph Prabhu) का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पिता के निधन पर बेहद इमोशनल कर देने वाला पोस्ट साझा किया है। इस मुश्किल घड़ी में सामंथा के फैन्स उन्हें मजबूत बने रहने के लिए कह रहे हैं। पिता के निधन के बाद सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

सामंथा रुथ प्रभु ने दिल टूटने वाली इमोजी शेयर करते हुए लिखा, 'जब तक हम दोबारा न मिलें, डैड।' सामंथा रुथ प्रभु बचपन से ही अपने पिता के क्लोज थीं। सामंथा रुथ प्रभु की परवरिश और उनकी लाइफ में एक्ट्रेस के पिता का अहम रोल रहा था। प्रोफेशनल कमिटमेंट में भी सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी फैमिली और उनसे मिले सपोर्ट के बारे में हमेशा खुलकर बात की है। सामंथा रुथ प्रभु के पिता के निधन की खबर सुनने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

सामंथा रुथ प्रभु के पिता के निधन की खबर सुनने के एक्ट्रेस के फैन्स इस कठिन समय में उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है कि एक्ट्रेस के पिता का निधन कैसे हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा को हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में वरुण धवन के साथ देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article