बेबी बंप के साथ Samantha Ruth Prabhu ने की डेडलिफ्ट, बोलीं- 'मेरी एक्सरसाइज कॉपी मत करना'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 26, 2026, 03:26 PM IST

Samantha Ruth Prabhu New Video: सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों प्रेग्नेंसी के दौरान अपने फिटनेस रूटीन को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने दूसरी महिलाओं को उनका वर्कआउट कॉपी नहीं करने की सलाह दी है।

Samantha Ruth Prabhu New Video: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कभी सामंथा रुथ प्रभु की कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। अभी हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु अपने पति राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) के साथ मस्ती करती नजर आई थीं। अब इन सब के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने नई पोस्ट शेयर की है। तो चलिए जानते हैं कि सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।

Samantha Ruth Prabhu New Video

सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की नई वीडियो (Image Source: AI)

टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Toxic Review: 'टॉर्चर' है यश की 'टॉक्सिक'

सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की नई पोस्ट

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सामंथा रुथ प्रभु का अभी हाल ही में शेयर किया गया वीडियो है। जिम के बीटीएस वीडियो शेयर करते हुए सामंथा को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है, जिसमें वेट के साथ डेडलिफ्ट भी शामिल है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सामंथा रुथ प्रभु ने एक कैप्शन भी दिया है। सामंथा रुथ प्रभु ने कैप्शन में लिखा कि 'एक छोटी सी बात साफ कर दूं मैं सालों से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती आ रही हूं और डॉक्टर की अनुमति के साथ प्रेग्नेंसी में भी जारी रखा है। मेरा ट्रेनर भी प्रेग्नेंसी ट्रेनिंग में सर्टिफाइड है और यहां जो कुछ आप देख रहे हैं वो मेरे शरीर, मेरे अनुभव और मेरी प्रेग्नेंसी के हिसाब से बदला गया है। हर प्रेग्नेंसी अलग होती है, इसलिए मेरी वर्कआउट्स को अपनी गाइड न बनाएं। प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें।'

End of Feed