Samantha Ruth Prabhu flaunts Baby Bump: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। सामंथा इन दिनों जल्द से जल्द अपने प्रोजेक्ट्स को खत्म करने में लगी हुई है। आने वाले दिनों में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) कुछ महीनों से लिए काम से ब्रेक लेंगी। हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान सामंथा रुथ प्रभु को एकदम स्टाइलिश अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इस दौरान सभी लोगों की निगाहें सामंथा के लुक पर ही टिकीं रहीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kabir Bahia ने Kriti Sanon को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश, फैन्स ने भी लुटाया प्यार)
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु को ब्लैक जंपसूट में देखा गया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। क्लिप में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। सामंथा ने कैमरों के लिए मुस्कुराते हुए पापाराजी की आर हाथ हिलाया और वहां से चली गईं। बताते चलें 'मां इंती बंगारम' के सक्सेस इवेंट में सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, 'सॉरी गाइज, एक और छोटा ब्रेक और फिर मैं वापस आऊंगी। मुझे अब मैटरनिटी लीव लेनी है, लेकिन मैं बहुत-बहुत खुश हूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: प्रेग्नेंट हैं Akanksha Chamola !! अफवाहों पर Sufi Motiwala ने दिया रिएक्शन)
सामंथा ने साल 2025 में फिल्म निर्माता राज निदिमोरु से 1 दिसंबर को शादी की। यह शादी काफी सिंपल थी, जिसमें केवल क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर ही मजूद थे। शादी के कुछ महीनों बाद मी सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'Maa Inti Bangaaram' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में भी कामयाब रही। फिल्म में सामंथा ने धांसू एक्शन सीन्स किए थे।
