साउथ मूवीज

हिमालय के बीचों-बीच Rajnikanth ने लगाया ध्यान, आध्यात्मिक यात्रा पर स्टारडम से रहे दूर

Rajnikanth in Himalayas :सुपरस्टार रजनीकांत हिमालय क्षेत्र में अपने सप्ताह भर की आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले रहे हैं । सुंदर पहाड़ों की बीच में धूप सेंकते हुए उनकी एक तस्वीर आपको छुट्टियों की याद दिला देगी।

Image

Rajnikanth in Himalayas

Rajnikanth in Himalayas : सुपरस्टार रजनीकांत( Rajnikanth) इन दिनों छुट्टियों के मूड में डूबे हुए नजर आ रहे हैं । वह हाल ही में केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। अध्यात्म में डूबे हुए स्टार की आज तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह भगवान शंकर के ध्यान में मग्न नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उन्हें वादियों के बीच देखा जा सकता है, आइए आपको दिखाते हैं रजनीकांत की ये लेटेस्ट तस्वीरें

सुपरस्टार रजनीकांत हिमालय क्षेत्र में अपने सप्ताह भर की आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले रहे हैं । सुंदर पहाड़ों की बीच में धूप सेंकते हुए उनकी एक तस्वीर आपको छुट्टियों की याद दिला देगी। रजनीकांत की हिमालय क्षेत्र की यात्रा एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो वह हर साल करते हैं। यह सुपरस्टार के लिए एक तरह की डिटॉक्स की तरह काम करता है । इन यात्राओं के दौरान, वह अपने स्टारडम से अलग होने और केदारनाथ और ऋषिकेश में आध्यात्मिक केंद्रों पर जाकर खुद को शांत करने की कोशिश करते हैं। वह बाबाजी गुफा में ध्यान भी करते हैं। उन्होंने लंबे समय बाद ये यात्रा फिर से शुरू कर दी है।

हालांकि, रजनीकांत ने स्वास्थ्य कारणों से चार साल से ज़्यादा समय तक इन यात्राओं पर रोक लगा दी थी । कुछ साल पहले, उन्हें किडनी की गंभीर बीमारी का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने इन यात्राओं पर रोक लगा दी थी। अब लंबे समय तक ठीक होने के बाद, उन्होंने पिछले साल अपनी हिमालय यात्रा फिर से शुरू कीं। रजनीकान्त के करियर की बात करें तो वह जल्द ही लोकेश कनगराज की अपकमिंग फिल्म कुली में नजर आने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article