Rajinikanth's Jailer 2: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद मेकर्स ने 'जेलर' का सीक्वल बनाने का फैसला किया। अब यह 'जेलर 2' का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर फैन्स की बेताबी को बढ़ा दिया है। ट्रेलर को हर कोई पसंद कर रहा है। ऐसे में अब 'जेलर 2' रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस मूवी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। इतना ही नहीं फिल्म का रनटाइम भी सामने आ गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Honey Singh की बढ़ी मुश्किलें, कॉन्सर्ट में विवादित टिप्पणी के चलते महाराष्ट्र साइबर ने भेजा समन)
रजनीकांत की 'जेलर 2' का इतना होगा रनटाइम (Pic Credit: Instagram)
15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'जेलर 2'
सन पिक्चर्स के बैनर तले तैयार की गई 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट के साथ इसका रनटाइम भी सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जेलर 2' का रनटाइम 165 मिनट 18 सेकंड यानी करीब 2 घंटे 45 मिनट 18 सेकंड है। ऐसे में दर्शकों को इस बार रजनीकांत के एक्शन अवतार के साथ-साथ मुथुवेल पांडियन के किरदार की जबरदस्त कहानी देखने को मिलेगी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरी चोली के बारे में 6 लोग...', रक्षाबंधन के विज्ञापन पर हुए विवाद को लेकर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी)
इस मूवी में एक बड़ी स्टारकास्ट दिखाई देने वाली है। रजनीकांत का अलावा फिल्म में एसजे सूर्या, अपेक्षा पोरवाल, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, विजय सेतुपति, विद्या बालन, अन्ना राजन, हकीम शाजा, भगवती पेरुमल, मेघना राज, शामना कासिम और जतिन सरना को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी ऋतिक रोशन और मोहनलाल का शानदार कैमियो देखने को मिलेगा। इतनी बड़ी स्टारकास्ट की वजह से 'जेलर 2' को लेकर साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी हुई है।
