Rajinikanth Trolled Beacause Of House Help: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राजनीकांत अक्सर अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनकी आने वाली फिल्मों का लोग बेहद मन से इंतेजार करते हैं। एक्टिंग से राजनीकांत साउथ के लोगों के लिए भगवान सम्मान हैं, जिनकी लोग पूजा भी करते हैं। हाल ही में एक्टर परिवार समेत अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचा। ऐसे में एंट्री लेते वक्त राजनीकांत की एक हरकत ने लोगों का दिल खट्टा कर दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
पिछले दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट के प्री वेडिंग फंक्शन पर राजनीकांत (Rajinikanth) अपने परिवार समेत पहुंचे। यहां आकार वह अपनी बेटी और पत्नी संग पेपस के आगे पोज देने के लिए खड़े हुए तभी उनकी हाउस हेल्प भी वहां या पहुंची। तुरंत यह देख एक्टर ने हाउस हेल्प हो जाने के लिए कहा वहां से ताकि वह फॅमिली के साथ तस्वीरें खींचा सके। लेकिन इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों के रिएक्शन आने लगे।
राजनीकांत को ट्रोल करते हुए लोगों ने कहा की मुझे महिला की गरिमा की चिंता है, उसे उसकी जगह दिखा दी गई। काश उसके पास भी वैसा ही धन होता तो उसे अपमानित महसूस न होता। वहीं कुछ लोगों ने उन्हे सपोर्ट करते हुए लिखा की आपके बारे में नहीं पता, लेकिन जब हम कहीं जाते समय पारिवारिक फोटो लेते हैं तो आमतौर पर हम दूसरों को शामिल नहीं करते हैं, और मैंने कभी किसी और को ऐसा करते नहीं देखा है।
