Thalaivar 171 में खूंखार गैंगस्टर बनेगें Rajinikanth, Lokesh Kanagaraj ने फिल्म को लेकर तैयारी की शुरू

Thalaivar 171 Update : बताया जा रहा है कि रजनीकांत इस फिल्म में नेगेटिव गैंगस्टर का किरदार करने वाले हैं। यह फिल्म उनके दमदार किरदार को और ज्यादा दमदार दिखाने का दावा कर रही है। फिल्म के बारे में पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

Thalaivar 171 Update : साउथ के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज( lokesh Kanagaraj) जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत( Rajinikanth) के साथ एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिलहाल के लिए फिल्म का नाम अस्थाई रूप से थलाइवर 171( Thalaivar 171) रखा गया है। फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि रजनीकांत इस फिल्म में नेगेटिव गैंगस्टर का किरदार करने वाले हैं। यह फिल्म उनके दमदार किरदार को और ज्यादा दमदार दिखाने का दावा कर रही है। फिल्म के बारे में पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

लियो फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज जल्द ही रजनीकान्त के साथ एक धमाकेदार फिल्म थलाइवर 171 लेकर आ रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं थलाइवर 171 को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। खबरों की माने तो यह अनुमान लगाया गया है कि थलाइवर 171 में रजनीकांत एक नेगेटिव गैंगस्टर की भूमिका में होंगे और अप्रैल 2024 से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसके अलावा, थलाइवर 171 के बारे में यह भी अफवाह है कि यह पहले कभी न देखी गई मल्टीस्टारर फिल्म होगी, जिसमें अन्य नामी कलाकार भी दमदार किरदार में दिखाई दे सकते हैं। रजनीकांत के साथ फिल्म में शिवकार्तिकेयन भी मुख्य भूमिका में हो सकते हैं।

बता दें कि रजनीकांत की फिल्म कबाली( Kabaali) हाल ही में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब थलाइवा फिल्म लाल सलाम में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म जनवरी में पोंगल के मौके पर रिलीज होगी जिसका निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकान्त कर रही है।

End Article
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

End of Feed