साउथ मूवीज

Pushpa 2 के साथ होगी इस बड़ी फिल्म की टक्कर, फैंस ने फिल्म क्लैश सुनते ही शेयर किए मजेदार मीम्स

Raghu thatha and pushpa 2: फिल्म पुष्पा2 रिलीज होने में बस कुछ महीने बच गए है। वही कीर्ति सुरेश स्टारर 'रघु थाथा' 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि सुरेश की फिल्म 'पुष्पा 2' से टकराएगी, जो 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। सुमन कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका निभाएंगी।

Image

Raghu Thatha and Pushpa 2

Raghu thatha and pushpa 2: फिल्म पुष्पा2 रिलीज होने में बस कुछ महीने बच गए है, लेकिन फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर दिन फिल्म का नया-नया अपडेट सामने आता है। जिस कारण फैन्स को फिल्म से और ज्यादा उम्मीद है। अब रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 के साथ एक और बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है, जिसे सुनकर फैंस मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।

कीर्ति सुरेश स्टारर 'रघु थाथा' 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि सुरेश की फिल्म 'पुष्पा 2' से टकराएगी, जो 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। सुमन कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका निभाएंगी। कीर्ति सुरेश ने जैसी ही इस बात की जानकारी दी तुरंत फैंस ने फिल्म के बारे में अपनी बातें रखनी शुरू कर दी। कई लोगों ने इस बात पर आश्चर्य किया कि 'इतना बड़ा टकराव' क्यों है, कुछ ने बताया कि 'रघु थाथा' के पीछे होम्बले फिल्म्स थी, इसलिए कुछ बड़ा पाइपलाइन में है।

ये एक्टर-एक्ट्रेस आएंगे नजर

'रघु थाथा' अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अभिनीत 'पुष्पा 2' के रिलीज के साथ टकराएगी। 'रघु थाथा' फिल्म निर्माता सुमन कुमार, जो इस फिल्म के साथ निर्देशन कर रहे हैं, उन्होंने प्राइम वीडियो की हिट सीरीज 'द फैमिली मैन' और 'गन्स एंड गुलाब' का सह-लेखन किया था। फैंस ने इन फिल्मों को भी काफी पसंद किया था। 'रघु थाथा' में एमएस भास्कर, रवींद्र विजय, आनंदसामी, जयकुमार, राजेश बालचंदिरा, राजीव रवींद्रनाथ, देवदर्शिनी, इस्मत बानू और अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म का संगीत सीन रोल्डन ने तैयार किया है।

इतने सालों का इंतजार हुआ खत्म

यह फिल्म एक विद्रोही युवती, कायाल्विझी की कहानी है। साल 2021 में 'पुष्पा: द राइज' की रेकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद, नैशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन मास्टर फिल्ममेकर सुकुमार की निर्देशित इस सीक्वल को लेकर खूब सुर्खियों में थी। आब इतने सालों के इंतजार के बाद ये फिल्म रिलीज होने ही वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article