साउथ मूवीज

Kalki 2898 Ad 2: दीपिका पादुकोण का पत्ता काटकर इस ग्लोबल एक्ट्रेस को अप्रोच कर रहे हैं नाग अश्विन, प्रभास के टक्कर की हसीना ढूंढने में निकले पसीने

Kalki 2898 AD 2 : नाग अश्विन इस समय अपनी फिल्म कल्कि 2898 एड के पार्ट 2 पर ध्यान दे रहे हैं। कुछ समय पहले मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को फिल्म से आउट कर दिया था। जिसके बाद यही सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है कि फिल्म की एक्ट्रेस कौन बनेगी।

Image

Kalki 2898 AD 2

Kalki 2898 AD 2:साल 2024 में आई प्रभास की बिग-बजट ड्रामा मूवी कल्कि 2898 एडी चर्चा में बनी थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसकी स्टारकास्ट ने ऐसा जलवा बिखेरा था कि इसे भविष्य में भी याद रखा जाएगा। नाग आश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अब दूसरा पार्ट बन रहा है। दूसरे पार्ट के लिए मेकर्स के पास पूरी टीम है लेकिन उन्हें अपनी हीरोइन की तलाश है। कुछ समय पहले कल्कि 2898 एडी के मेकर्स ने फिल्म से लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हटा दिया था। जिसके बाद यही सवाल सुनने को मिल रहा है कि दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करने का दम कौन रखता है। अब खबर सामने आई है कि निर्माताओं को अपनी हीरोइन मिल गई है।

मीडिया गलियारों से यह खबर सामने आ रही है कि मेकर्स ने दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) को रिप्लेस करने के लिए प्रियंका चोपड़ा को चुना है। एक्ट्रेस की ग्लोबल डिमांड और उनकी पॉपुलैरिटी देखते हुए मेकर्स चाहते हैं कि वह प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) को प्रभास के साथ कास्ट करें। हालांकि इस खबर पर किसी तरह की पुष्टि नहीं आई है। अगर प्रियंका चोपड़ा कल्कि 2898 एडी 2 का हिस्सा बनती हैं तो फिल्म की क्लास और भी बढ़ जाएगी। दर्शकों को प्रियंका चोपड़ा को इस मूवी में देखना जरूर पसंद आएगा। अब इंतजार है तो मेकर्स की ऑफिशियल स्टेटमेंट का, जिसमें वह दीपिका पादुकोण की जगह प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने की बात बताएंगे।

बताते चले कि प्रियंका चोपड़ा के नाम से पहले कल्कि 2898 एडी 2 के लिए अनुष्का शेट्टी( Anushka Shetty) , साई पल्लवी( Sai Pallavi) और आलिया भट्ट( Alia Bhatt) का नाम सामने आ चुका है। हालांकि अभी तक किसी भी एक्ट्रेस के कन्फर्म होने की खबर सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा एस एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म के टीजर लॉन्च इवेंट पर प्रियंका चोपड़ा ने सारी लाइमलाइट लूट थी और उन्होंने साबित कर दिखाया था कि वह ग्लोबल स्टार क्यों हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article