Priyanka Chopra पहुंची हैदराबाद !! महेश बाबू की 'SSMB29' में एंट्री होने के लोगों ने लगाए कयास

Is Priyanka Chopra Came India for SSMB29: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि वो महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की नेक्स्ट मूवी 'SSMB29' की शूटिंग के लिए हैदराबाद आई हैं।

Is Priyanka Chopra Came India for SSMB29: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भारत लौट आई हैं। प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वो इंडिया के हैदराबाद एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा को देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए है कि वो साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की नेक्स्ट मूवी के लिए भारत आई हैं।

Priyanka Chopra in SSMB29

महेश बाबू की मूवी में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा?

कई दिनों से प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबरें वायरल हो रही थी कि एसएस राजामौली की अगली मूवी में नजर आएंगी। एसएस राजामौली की इस मूवी में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म का टाइटल SSMB29 रखा गया है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फ्रेश को राजामौली ने कास्ट करने का मन बनाया है। हैदराबाद के एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा को देख लोगों को यकीन होने लग गया है। बता दें अभी तक प्रियंका चोपड़ा ने महेश बाबू संग फिल्म करने की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

End of Feed