Prashanth Neel and Jr NTR's NTRNeel: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक प्रशांत नील (Prashanth Neel) काफी समय अपनी फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) को अहम भूमिका में देखा जाएगा। प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को साथ में काम करते हुए देखकर फैन्स भी उत्साहित हैं। फैन्स की बेताबी को देखकर अब मेकर्स ने जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म के पहले लुक को जारी करने का निर्णय लिया है। इस खबर ने जूनियर एनटीआर के फैन्स के अंदर एक अलग ही क्रेज पैदा कर दिया है। (इसे भी पढ़ें: Mouni Roy लेने जा रही हैं तलाक !! पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो और डिलीट किए सभी पोस्ट)
जूनियर एनटीआर की नेक्स्ट का फर्स्ट लुक होगा आउट (Pic Credit: X)
'NTRNeel' के फर्स्ट लुक से इस दिन उठेगा पर्दा
जूनियर एनटीआर और फिल्ममेकर प्रशांत नील के आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर फैन्स एक अंदर एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। इस प्रोजेक्ट को फिलहाल टाइटल 'NTRNeel' नाम दिया गया है। मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर बड़ी अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि इस मूवी की पहली झलक दुनिया भर में 19 मई की आधी रात यानी 12 जारी की जाएगी। 19 मई की रात 12 बजे के बाद दूसरा दिन यानी 20 मई होगा और इसी दिन जूनियर एनटीआर का जन्मदिन भी है। (इसे भी पढ़ें: "मैं द्रौपदी नहीं...", टांग टूटते ही हाथ से निकली 'खलनायक', सोनिक गिल ने 2 शादियों पर तोड़ी चुप्पी)
बीते 2 सालों से दर्शकों ने प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर के इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें इस मूवी का टाइटल मेकर्स ने 'ड्रैगन' भी रखा था लेकिन उन्होंने यह पुष्टि नहीं कि फिल्म का नाम यही होगा। जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है,तभी से 'NTRNeel' की चर्चा हो रही है। प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर के कोलैबोरेशन के लिए हर कोई बेताब है।
आखिर बार 'वॉर 2' में नजर आए थे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर को आखिरी बार ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' में देखा गया था। इस मूवी से जूनियर एनटीआर ने हिंदी डेब्यू भी किया था। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस मूवी में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी।
