जाह्नवी कपूर के बाद Peddi में हुई क्यूट हसीना की एंट्री, लगाएगी राम चरण संग ठुमके

Mrunal Thakur in Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेड्डी इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म पेड्डी की शूटिंग लगातार चल रही है, जिससे जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की भी एंट्री हो गई है, जो मूवी में राम चरण के साथ थिरकती दिखाई देंगी।

Mrunal Thakur in Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी नई मूवी पेड्डी के लिए कमर कस रहे हैं, जो 30 अप्रैल 2026 के दिन सिनेमाघरों में कदम रखेगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की यंग हसीना जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म पेड्डी से इन दोनों के फर्स्ट लुक रिलीज किए थे जो काफी वायरल हुए थे। अगर पेड्डी से सामने आ रही ताजा खबर की मानें तो मेकर्स ने इसमें एक क्यूट हसीना की एंट्री कराई है, जो राण चरण के साथ थिरकती दिखाई देगी। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की क्यूट हसीना मृणाल ठाकुर है। मृणाल ठाकुर ने फिलम पेड्डी को एक स्पेशल डांस नम्बर के लिए ज्वाइन किया है। (इसे भी पढ़ें: 8 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाका करेंगी अनुष्का शर्मा!! इस सुपरस्टार संग नजर आएंगी विराट कोहली की वाइफ)

Peddi

पेड्डी में राम चरण के साथ ठुमके लगाएंगी मृणाल ठाकुर

ग्लूट इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अदाकारा मृणाल ठाकुर को फिल्म पेड्डी के मेकर्स ने एक खास डांस नम्बर के लिए अप्रोच किया था, जिसके लिए वो मान गई हैं। ये डांस नम्बर राण चरण और मृणाल ठाकुर के ऊपर फिल्माया जाएगा। गाने को कुछ पोर्शन में अदाकारा जाह्नवी कपूर भी होंगी। मेकर्स ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है और तभी दर्शकों को मृणाल ठाकुर का फर्स्ट लुक भी दिखाया जाएगा। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: 'गर्व है ऐसी फिल्म पर...' जयाप्रदा-काजल अग्रवाल भी हुईं आदित्य धर की कायल)

जल्द रिलीज होगा पेड्डी का एक्शन टीजर

अगर मीडिया में सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पेड्डी का एक्शन टीजर जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा, जिसमें राम चरण धांसू एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे। मेकर्स 27 मार्च के दिन इसे रिलीज करने की सोच रहे हैं क्योंकि इसी दिन राम चरण का जन्मदिन होता है। मेकर्स राम चरण के बर्थडे पर दर्शकों को एक खास सरप्राइज देना चाहते हैं, जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगर आप भी राम चरण के फैन हैं तो 27 मार्च के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि इस दिन आपको पेड्डी के मेकर्स खास तोहफा देने वाले हैं।

End of Feed