सिंगापुर में हुए हादसे के बाद बेटे संग पहली बार नजर आए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना लेजनेवा के लुक ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated May 26, 2025, 12:58 PM IST

Pawan Kalyan With Son Video: सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण (Pawan Kalyan) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पवन कल्याण अपनी पत्नी अन्ना लेजनेवा (Anna Lezhneva) और बेटे मार्क शंकर (Mark Shankar) के साथ नजर आए। पवन कल्याण का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Pawan Kalyan With Son Video: साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण (Pawan Kalyan) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पवन कल्याण से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। कभी पवन कल्याण का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी परिवार खबरों में आ जाता है। अभी कुछ समय पहले पवन कल्याण के बेटे के साथ एक हादसा हो गया था, जिसके बाद से एक्टर काफी परेशान थे। इस हादसे के बाद पवन कल्याण पहली बार अपने बेटे के साथ स्पॉट हुए। पवन कल्याण का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Pawan Kalyan With Son Video

मार्क शंकर संग नजर आए पवन कल्याण

पवन कल्याण हाल ही में अपनी पत्नी अन्ना लेजनेवा (Anna Lezhneva) और बेटे मार्क शंकर (Mark Shankar) के साथ स्पॉट किए गए और ये उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी जब से मार्क एक हादसे से बचे हैं। एक्टर अपने परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आए थे। पवन कल्याण अपने बेटे और पत्नी के साथ सिक्योरिटी के बीच लेकर निकलते दिखाई दिए। इस दौरान पवन ने कुर्ता पजामा और सनग्लासेस में स्टाइलिश लुक रखा, तो वहीं अन्ना लेजनेवा इस दौरान सूट पहने नजर आ रही हैं। तो वहीं मार्क टी-शर्ट और जींस में बेहद क्यूट लग रहे थे। ये पहली बार है जब मार्क उस हादसे के बाद पब्लिकली दिखे जो अप्रैल 2025 में सिंगापुर के उनके स्कूल में हुआ था। मार्क को स्मोक इनहेलेशन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था।

End of Feed