साउथ अदाकारा निधि अग्रवाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार द राजा साब के सॉन्ग लॉन्च इवेंट पर उनके साथ एक बड़ी दुर्घटना हुई। असल में निधि अग्रवाल फिल्म द राजा साब के सॉन्ग लॉन्च इवेंट पर पहुंची थी, जहां मेकर्स ने फैंस को भी बुलाया था। मेकर्स ने शहाना-शहाना नामक सॉन्ग लॉन्च करने के लिए हैदराबाद में एक बड़ा इवेंट रखा था, जिसके लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई थी। गाना लॉन्च करने के बाद जब निधि अग्रवाल इवेंट से एग्जिट कर रही थीं तब उन्हें लोगों की भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान उनके साथ धक्कामुक्की हुई और वो मुश्किल से ही गाड़ी में बैठ पायी। (इसे भी पढ़ें: Varanasi: महेश बाबू की फिल्म से कटेगा इस बॉलीवुड स्टार का पत्ता, एसएस राजामौली संग क्रिएटिव डिफरेंसेज बनी वजह)
Image Source: Instagram
The Raja Saab इवेंट पर निधि अग्रवाल के साथ हुई बड़ी दुर्घटना
अदाकारा निधि अग्रवाल पर फिल्माया गया गाना शहाना-शहाना बीते दिन हैदराबाद में लॉन्च हुआ। इस इवेंट के लिए सैकड़ों लोग जुटे जो प्रभास और निधि को देखने के लिए पहुंचे थे। इवेंट पर निधि गाना लॉन्च किया और फिर वहां से निकलने लगीं। इसी दौरान फैंस की भीड़ इतनी बढ़ गई कि उनका निकलना मुश्किल हो गया। निधि के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें जैसे-तैसे वहां से निकाला, जिसके बाद वो गाड़ी में बैठीं। निधि के गाड़ी में बैठने के बाद भी भीड़ कम नहीं हुई और सभी ने उनकी कार को घेर लिया। इस दौरान निधि का चेहरा बता रहा था कि वो बहुत डर गई हैं क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो वहां से कैसे निकलेंगी। (इसे भी पढ़ें: नागा चैतन्य के बच्चे की मां बनने वाली है शोभिता धुलीपाला!! नागार्जुन ने किया अफवाहों पर रिएक्ट)
लोगों ने उठाया भीड़ की मानसिकता पर सवाल
जब से ये वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है तब से लोग भीड़ की मानसिकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोग लगातार इंटरनेट पर ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिरकार भीड़ को ये समझ क्यों नहीं आ रहा था कि उनकी ऐसी हरकत से निधि को बड़ी चोट भी लग सकती है? एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, "भारतीय लोगों को वाकई सिविक सेंस नहीं है। ऐसी हरकत से किसी की जान भी जा सकती है।" वैसे आपका इस पूरे वीडियो के बारे में क्या सोचना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
