Naga-Sobhita Wedding Pic Fan Reaction: शोभिता की मांग में नागा ने भरा सिंदूर, सामंथा के फैंस के तन-बदन में लगी आग

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 4, 2024, 09:01 PM IST

Naga Chaitanya-Sobhita dhulipala Wedding Pic Fan Reaction: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने आज यानी 4 दिसंबर को शादी कर ली है। जिसके बाद से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। इस शादी पर नागा की एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु के फैंस एकदम अलग रिएक्शन देते नजर आए।

Naga Chaitanya-Sobhita dhulipala Wedding Pic Fan Reaction: साउथ के जाने-माने स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने आज यानी 04 दिसंबर को लंबे इंतजार के बाद शादी कर ली है। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का फैंस काफी समय के वेट कर रहे थे। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन सब के बीच नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी पर एक्टर की एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु के फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते नजर आए। सामंथा रुथ प्रभु के फैंस का नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी पर दिया गया रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।

Naga Wedding

नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की शादी ये है फैंस का रिएक्शन

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी के बाद जहां कपल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं, तो वहीं सामंथा रुथ प्रभु के फैंस कपल की शादी पर अलग ही रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। सामंथा रुथ प्रभु के फैंस नागा चैतन्य को जमकर ट्रोल करते नजर आए। तो वहीं कई फैंस ने सामंथा रुथ प्रभु और नागा की शादी की फोटोज भी शेयर की। इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु के फैंस इस शादी पर काफी दुखी भी दिखाई दिए।

End of Feed