साउथ मूवीज

नागा चैतन्य ने सामंथा से तलाक पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-"मुझे बुरा लगा कि ऐसा हुआ..."

नागा चैतन्य इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में नागा की फिल्म तंडेल रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं पहली बार नागा चैतन्य ने सामंथा रूथ प्रभु संग तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है। नागा चैतन्य ने कहा, "मैं आगे बढ़ गया हूँ। वह आगे बढ़ गई है। हम अपना जीवन जी रहे हैं। मुझे फिर से प्यार मिल गया है। मैं बहुत खुश हूं।

Image

Naga Chaitanya

नागा चैतन्य इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में नागा की फिल्म तंडेल रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं पहली बार नागा चैतन्य ने सामंथा रूथ प्रभु संग तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

नागा चैतन्य ने हाल ही में 'रॉ टॉक्स विद वीके पॉडकास्ट' पर कहा,"मैं और सामंथा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है। हम अपने-अपने तरीके से आगे बढ़ना चाहते थे। अपने-अपने कारणों से हमने यह फैसला लिया है और हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हम अपने-अपने तरीके से अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि और क्या सफाई चाहिए। मुझे उम्मीद है कि दर्शक और मीडिया इसका सम्मान करेंगे। हमने निजता की मांग की है। कृपया हमारा सम्मान करें और इस मामले में हमें निजता दें। लेकिन, दुर्भाग्य से यह एक हेडलाइन है। यह एक विषय या गपशप बन गया। यह मनोरंजन बन गया।"

मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार

नागा चैतन्य ने कहा, "मैं आगे बढ़ गया हूँ। वह आगे बढ़ गई है। हम अपना जीवन जी रहे हैं। मुझे फिर से प्यार मिल गया है। मैं बहुत खुश हूं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।" नागा चैतन्य ने दर्शकों से सामंथा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सकारात्मक रहने का आग्रह किया क्योंकि वह सामंथा का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि यह केवल मेरे जीवन में हो रहा है, तो मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है?"

हर चीज किसी ना किसी कारण से होती है

नागा ने कहा, "मुझे बुरा लग रहा है कि ऐसा हुआ, लेकिन हर चीज किसी ना किसी कारण से होती है। आप खुद को बनाते हैं, आप आगे बढ़ते रहते हैं और आपको जल्द ही सही रास्ता मिल जाएगा। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article